अरुण शर्मा/संवाददाता
किरंदुल। राष्ट्रहित उद्योग हित श्रमिक हित की विचारधारा पर चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा और वेज रिवीजन के लिए समुचित प्रयास से प्रभावित होकर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप के कर कमलों से केसरिया गमछा धारण कर भाजपा एवं भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में एनएमडीसी के श्रमिक साथियों ने अन्य ट्रेड यूनियनों की सदस्यता का त्याग करके भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल की सदस्यता ग्रहण किया है। बस्तर सांसद महेश कश्यप, अध्यक्ष बी दिल्ली राव, सचिव महेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव ने श्रमिक हितों के लिए सदैव ही पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्यरत रहने की बात कहते हुए बासुदेव साहू, शेख समीर, नरोत्तम का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, नगरपालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिँह द्वारा बधाई एवं शुभकामनायें दी गईं। इस अवसर पर खदान मजदूर संघ किरंदुल के दानेश्वर जोशी, उपेंद्र त्रिपाठी, अनूप बिश्वास, सुधा बाघ, सूरमा दास, केसर कोर्राम उपस्थित थे।