May 29, 2022


संकल्प शर्मा देवरिया के नए पुलिस अधीक्षक बने, 11 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार 29 मई 2022 को 11 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। रायबरेली के एसपी रहे श्लोक मिश्र को बुलंदशहर का नया एसएसपी बनाया गया है। 

वाराणसी के एसीपी अनिल कुमार ङ्क्षसह को लखनऊ में पीएसी का उप महानिरीक्षक बनाया गया है। बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह को उनके स्थान पर वाराणसी का एसीपी बनाया गया है। 

अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक आईपीएस आलोक प्रियदर्शी को अब रायबरेली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आईपीएस अजीत कुमार सिंह को कानपुर आउटर के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर अंबेडकर नगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्मिक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ आईपीएस तेज स्वरूप सिंह को अब पुलिस अधीक्षक, कानपुर आउटर भेजा गया है। आईपीएस श्रीपति मिश्रा को पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक देवरिया से पीएसी मुख्यालय लखनऊ में पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है। 

कानपुर नगर आयुक्तालय के पुलिस उपायुक्त संकल्प शर्मा अब देवरिया के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलीगढ़ आईपीएस शुभम पटेल को अब हमीरपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आईपीएस अशोक कुमार राय को मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से संबद्ध कर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक आईपीएस कमलेश दीक्षित को अब मैनपुरी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।


Related Post

Archives

Advertisement









Trending News

Archives