रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. मामले में ED की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. बता दें, टीम ने दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद हिमांशु शेखर को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया. कोर्ट में देर रात तक सुनवाई चली
हिमांशु
शेखर पर क्या आरोप हैं?
बता दें,
हिमांशु शेखर उर्फ मोहित पर सट्टा ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से 15
करोड़ रुपये लेने का आरोप है. ED का दावा है
कि, हिमांशु शेखर ने जज और अधिकारियों को सेट करने के नाम पर
यह रकम ली थी. जांच एजेंसी के मुताबिक, वकील ने सौरभ
चंद्राकर से मुलाकात कर उसे कानूनी मामलों में मदद दिलाने और अधिकारियों से सेटिंग
कराने का झांसा दिया था. इसके बदले मोटी रकम वसूली गई थी.
हिमांशु
को विशेष अदालत में पेश किया गया
गिरफ्तारी के बाद हिमांशु शेखर को
रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया. कोर्ट में देर रात तक सुनवाई चली. दोनों
पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को 28 नवंबर तक ED रिमांड पर भेज दिया है. अब ED रिमांड के दौरान कथित लेन-देन, पैसों के रूट और सौरभ
चंद्राकर से हुई मुलाकातों को लेकर गहन पूछताछ करेगी. एजेंसी यह भी पता लगाने की
कोशिश करेगी कि 15 करोड़ रुपये कहां-कहां खर्च हुए और इस खेल
में और कौन-कौन लोग शामिल थे.
बता दें, महादेव सट्टा केस में यह गिरफ्तारी काफी अहम
मानी जा रही है. वहीं, केस में लगातार बड़ी कार्रवाई की जा
रही है. हाल ही में महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को लेकर ED ने कई खुलासे किए. ईडी ने बताया कि, सौरभ चंद्राकर
ने सितंबर 2023 में ईडी के समन का पालन नहीं किया था. इसके
बाद विशेष अदालत ने 4 सितंबर 2023 को
उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया. ईडी के अनुरोध पर इंटरपोल ने भी उसके
खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था. इस वारंट को चुनौती देते हुए उसने छत्तीसगढ़
हाईकोर्ट में याचिका लगाई, जिसे 22 मार्च
2025 को खारिज कर दिया गया.जांच में यह भी सामने आया कि
भारतीय पासपोर्ट धारक होने के बावजूद सौरभ ने वानुआतु का पासपोर्ट हासिल किया था.
उसने अदालत में दावा किया था कि 28 जून 2022 को भारतीय नागरिकता छोड़ चुका है.