November 22, 2026


बच्चा चोर गिरोह में बड़ा खुलासा : कराते थे प्री-मैच्योर डिलीवरी, फर्जी आधार कार्ड का किया इस्तेमाल

रायपुर। नवजात खरीद फरोख्त प्रकरण में कई खुलासे हो रहे है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने बच्चा बेचने का सौदा कर लिया था। बच्चे की उन्हें इतनी जल्दी थी कि महिला को ओड़िसा से बुलाकर समय से पहले डिलीवरी करा दी गई। डिलीवरी के वक्त पति का आधार कार्ड जरूरी होता है. लेकिन उसके बिना ही प्री-मैच्योर बच्चे को जन्म दिया गया। वहीं गुढ़ियारी, एकता नगर के अस्पताल की मिलीभगत सामने आई है। पुलिस ने वहां दबिश देकर जांच पड़ताल की। लेकिन आरोपी फरार बताए गए।

रार आरोपियों को ढूंढ रही पुलिस

कई निजी अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ के शामिल होने के पुलिस को प्रमाण मिले है। आरोपियों के पकड़े जाने पर गिरोह में शामिल नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य आरोपी फरार है, फरार आरोपियों की पुलिस पतासाजी कर रही है। जिस महिला के नवजात को बेचने की कोशिश की गई थी. उस महिला की जिस अस्पताल में डिलीवरी हुई उस थी अस्पताल में पुलिस की टीम शनिवार को जांच करने पहुंची थी। पुलिस अस्पताल में दस्तावेजों की जांच करने के बाद लौट आई।

डिलीवरी एक अस्पताल में, बर्थ सर्टिफिकेट दूसरे अस्पताल से

सूत्रों के मुताबिक ओडिशा, सुंदरगढ़ निवासी महिला की डिलीवरी गुढ़ियारी एकता नगर स्थित एक निजी अस्पताल में करायी गयी थी। उस अस्पताल का संचालक कृतिका का परिचित तथा रिश्तेदार बताया जा रहा है। चौकाने वाली बात यह है कि किसी भी अस्पताल में डिलीवरी कराने के समय महिला के साथ उसके पति के आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसके बाद ही महिला की डिलीवरी कराई जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिस अस्पताल में महिला की डिलीवरी कराई गई थी. उस अस्पताल से डिस्चार्ज के साथ बर्थ सर्टिफिकेट क्यों नहीं बनवाया गया। नवजात का बर्थ सर्टिफिकेट और डिस्चार्ज टिकट दिवाकर अस्पताल से क्यों बनवाया गया।

महिला की प्री-मेच्योर डिलीवरी

पुलिस जांच में जो बातें सामने आई है, उसके मुताबिक डिलीवरी कराने पहले महिला को दिवाकर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। ब्लड की कमी होने की वजह से वहां उसे ब्लड चढ़ाया गया। इसके बाद कृतिका ने महिला को एकता के अपने परिचित के अस्पताल में भर्ती कराया। जो जानकारी मिली है. उसके मुताबिक नवजात को बेचने की जल्दी मे आरोपी महिला ने पीड़ित महिला की प्री-मेच्योर डिलीवरी करायी है।

अन्य निजी अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ गिरोह में शामिल

नवजात खरीद-फरोख्त गिरोह की मास्टर माइंड कृतिका साहू से पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार गिरोह में कई निजी अस्पताल के निजी स्टाफ शामिल है। जिन गर्भवती महिलाओं तथा युवतियों को नवजात को बेचने फंसाया जाता था. उन्हें राजधानी के ऐसे अस्पताल जहाँ कम मरीज पहुंचते है, उन अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ को पैसो का लालच देकर भर्ती कराकर डिलीवरी करायी जाती थी।

अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं

ओडिशा की जिस महिला की गुढ़ियारी एकता नगर अस्पताल में डिलीवरी करायी गयी है. वह अस्पताल भी सवालों के घेरे में आ गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस ने उस अस्पताल के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की है। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एकता नगर के उस अस्पताल में महिला की डिलीवरी कराने क्या दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे या फिर बगैर दस्तावेज के वहां महिला की डिलीवरी कराई गई थी, यह अब तक स्पष्ट नहीं है।

फर्जी आधार कार्ड मिला

कृतिका तथा अहिल्या के कब्जे से पुलिस को कई आधार कार्ड मिले है। आधार कार्ड के फर्जी होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। आरोपी महिलाओं के कब्जे से जो आधार कार्ड मिले है. उन आधार कार्ड का दोनों महिलाएं किस तरह से इस्तेमाल करती थी, इसकी पुलिस जांच कर रही है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives