रायपुर/तिल्दा : प्रेम, अवैध संबंध, पारिवारिक कलह और फिर खौफनाक कत्ल! जिस घर में कभी साथ बैठकर खाना-पीना और काम करना होता था, उसी घर के रिश्तों ने ऐसी खूनी करवट ली कि एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। पहले प्रेमिका की बेटी से नजदीकियां, फिर उसकी मां से कथित प्रेम संबंध और आखिरकार इस रिश्ते का खूनी अंत! तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेमता में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक,
पत्नी के साथ कथित प्रेम संबंध से नाराज पति ने अपने यहां काम करने
वाले युवक किशन यादव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और पुरुषोत्तम पाल को मौत के
घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को खेत से घसीटकर तालाब तक ले जाया गया और तार से
बंधे खंभे के सहारे तालाब में फेंक दिया गया, ताकि हत्या का
राज हमेशा के लिए पानी में दफन हो जाए।
अब आगे की जांच पर टिकी निगाहें
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर
श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में, अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चंचल तिवारी एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा)
वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी तिल्दा
नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में उपरोक्त कार्यवाही की गई। कार्यवाही
में उपनिरीक्षक पी आर साहू पी एस आई रानू साहू, पी एस आई
राजकुमार शांते एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी वीरेंद्र
चतुर्वेदी ने बताया कि शंकरपाल अपनी पत्नी पर मृतक के साथ अवैध संबंध होने का शक
करता था. यही कारण हत्या का सबब बन गया।आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। यदि जांच
में कोई नई बात सामने आती है तो मामले की बारीकी से जांच की जाएगी।
फिलहाल पुलिस ने प्रेम प्रसंग से
जुड़े विवाद में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। लेकिन शव को
तालाब तक पहुंचाने की पूरी कहानी, खंभे का
इस्तेमाल और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संभावित भूमिका जैसे सवाल अभी जांच
के दायरे में हैं।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या
पुरुषोत्तम की हत्या की पूरी कहानी पुलिस के सामने आ चुकी है,
या फिर इस खूनी साजिश की कुछ और परतें खुलना अभी बाकी हैं? क्या किशन ने वाकई अकेले ही इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया? और अगर कोई तीसरा व्यक्ति भी इस साजिश में शामिल था, तो क्या वह अब भी कानून की पकड़ से बाहर है? बेमता
के इस हत्याकांड में दो आरोपी जेल पहुंच चुके हैं, लेकिन
क्या हत्या की हर कड़ी जुड़ चुकी है? इसका जवाब अब पुलिस की
आगे की जांच ही देगी।