November 17, 2026


सीआरपीएफ जवान ने घर में लगाई फांसी: ड्यूटी पर लौटने से पहले उठा लिया आत्मघाती कदम, अंतागढ़ में थी पोस्टिंग

धमतरी। सिहावा अंचल में दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब छुट्टी पर अपने गांव आए सीआरपीएफ के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है। जवान के इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घर में फासी लगाकर दी जान

मिली जानकारी के अनुसार घटना सिहावा थाना क्षेत्र के सातबहाना गांव की है। यहां 15-16 नवंबर की दरमियानी रात ठाकेश सोम (32) पिता भीमकुमार सोम ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मूलक केद्रीय रिजर्व पुलिस बल में पदस्थ था और 10 दिनों की छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था।

अंतागढ़ में थी जवान की पोस्टिंग

बताया गया कि जवान की पोस्टिंग कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में स्थित सीआरपीएफ की 28वीं बटालियन में थी। सोमवार को उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन इसके पहले ही उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक के पिता भी पुलिस विभाग में पदस्थ है तथा रायपुर जिले में सेवाएं दे रहे है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives