November 22, 2026


बिश्नोई गैंग के नाम पर दवा कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती… नहीं तो हत्या की धमकी

दुर्ग : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक कारोबारी से 15 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर परिवार के सदस्य की हत्या करने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मेडिकल उपकरणों के सप्लायर और दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा को अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर धमकी दी गई. फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और 15 करोड़ रुपए देने की मांग की. रकम नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को जान से मारने की चेतावनी भी दी. इस धमकी के बाद कारोबारी और उनका परिवार दहशत में है. 

मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है. धमकी मिलने के बाद कारोबारी ने तत्काल थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कारोबारी के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से कारोबारी के घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है.

 इधर, पुलिस अज्ञात कॉलर की पहचान करने में जुटी है. एएसपी मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक, धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए संबंधित मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है. पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि धमकी देने वाले का वास्तव में किसी संगठित गिरोह से संबंध है या फिर गैंग का नाम इस्तेमाल कर कारोबारी को डराकर फिरौती वसूलने की कोशिश की गई है.


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives