राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में परिचित के घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने 21 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी छोटी बहन की सहेली के घर अक्सर आती-जाती थी। पुलिस के मुताबिक, उसने मौका पाकर अलमारी में रखे करीब 2 लाख 20 हजार रुपये के जेवरात पार कर दिए। चोरी के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं।
सामान लेने के बहाने दोनों को भेजा
बाहर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,
6 नवंबर को लखोली बैगापारा निवासी प्रार्थिया ने सिटी कोतवाली थाने
में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 18 अक्टूबर
की सुबह करीब 10 बजे उसके घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी
के जेवरात अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिए है। चोरी गए सामान की कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई शिकायत पर पुलिस ने
अपराध क्रमांक 681/ 26 के तहत बीएनएस की धारा 305 (ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी
कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। स्थानीय लोगो पूछताछ और मुखबिरों से
मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को श्रेया रानी भीमगंज पर संदेह हुआ। जांच में पता
चला कि वह अपनी छोटी बहन की सहेली के घर अक्सर आती-जाती थी। पुलिस के अनुसार,
घटना वाले दिन भी श्रेया अपनी छोटी बहन के साथ सहेली के घर पहुंची
थी। वहां उसने अपनी छोटी बहन और उसकी सहेली को कुछ सामान लाने के बहाने स्कूटी
देकर पुराने बस स्टैंड भेज दिया। दोनों के घर से बाहर जाते ही उसने अलमारी में रखे
सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए और फरार हो गई।
पूछताछ में चोरी स्वीकारने का दावा,
जेवर बरामद
पुलिस ने संदेह के आधार पर श्रेया
रानी भीमगंज (21 वर्ष), पिता स्वर्गीय विद्याभूषण, निवासी शंकरपुर शिवानंद
चौक, ओपी चिखली, राजनांदगांव को हिरासत
में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात
स्वीकार की। उसके कब्जे से करीब 2 लाख 20 हजार रुपये कीमत के चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। पर्याप्त
साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से
उसे न्यायिक रिमांड पर महिला जेल दुर्ग भेज दिया गया।