बीजापुर : बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान जारी है. फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा के जंगल में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान बड़ी मात्रा में नक्सली डंप बरामद किया गया है. 8 किलो जिलेटिन समेत बड़ी मात्रा में हथियारों को जखीरा मिला है.
सुरक्षाबलों
को सर्चिंग में क्या-क्या मिला?
फरसेगढ़ पुलिस थाना,
डीआरजी बीजापुर और बीडीएस ने बुधवार (16 सितंबर)
को संयुक्त कार्रवाई की. सूचना के आधार पर ग्राम बड़ेआलवाड़ा में सर्चिंग की गई.
टीम को बड़ी मात्रा में नक्सलियों के द्वारा छिपाए गए हथियार मिले.
इन हथियारों में 315
बोर का एक देशी कट्टा, 315 बोर के 49 जिंदा राउंड, 303 रायफल के 25 जिंदा
राउंड और 12 बोर के 34 जिंदा कारतूस
शामिल हैं. इसके अलावा 303 राइफल का बट प्लेट, बोल्ट, मैगजीन और अन्य पार्ट्स भी बरामद किए गए.
मौके से करीब 8 किलो जिलेटिन, 6 वाकी-टॉकी
सेट चार्जर, एक मेन पेक सेट, अलग-अलग
प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक और कॉपर वायर, डेटोनेटर वायर,
क्लच वायर, बैटरी, सेल,
स्विच, सॉकेट, अन्य
विस्फोटक सामग्री और टूल्स भी जब्त किए गए.
कब-कब
बरामद हुई विस्फोटक सामग्री?
सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में 12
फरवरी 2026 को सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान 303
राइफल और IED मिली थी.
नारायणपुर के अबूझमाड़ में 4
मई 2026 को तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को
ग्रेनेड लॉन्चर और कारतूस मिले थे.
दंतेवाड़ा और बीजापुर की बॉर्डर पर
कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने 20 अगस्त 2026
को तीन बड़े नक्सल डंप खत्म किए गए थे.