बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं. घटना राजादेवरी थाना के बया चौकी इलाके की है.
जानकारी के मुताबिक,
मुरूमडीह और रायतुम गांव के बीच जगंल में युवक का शव मिला. घटना के
बारे में तब पता, चला जब कुछ ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे.
जगंल में खून से लथपथ शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस और एफएसएल टीम
मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
जांच के दौरान शव
खून से लथपथ पाया गया. पुलिस को मृतक के सीने और कंधे के पास तीन गहरे चोट मिले, जो धारदार हथियार के हमले से होना प्रतीत
हुआ. शरीर पर गोदना (टैटू) के निशान हैं, जो उसकी पहचान करने
में मददगार हो सकते हैं. एफएसएल टीम ने भौतिक साक्ष्य जुटाए. पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल
मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.
बया पुलिस घटना
की हत्या समेत हर संभावित एंगल से जांच में जुट गई है. पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच
के बाद ही मौत के कारणों के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता नहीं चल पाएगा.