बालोद: बालोद पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अवैध मादक पदार्थ और हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नया बस स्टैंड के पीछे खड़ी एक कार से हेरोइन (चिट्टा) और देशी पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने मौके से 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ, हथियार, मोबाइल फोन और कार सहित कुल 11 लाख 83 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,
28 अक्टूबर की रात ANTF बालोद की टीम को
मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड के पीछे सफेद रंग की टाटा हेक्सा कार
क्रमांक CG 17 KM 4455 खड़ी है। कार की चालक सीट पर बैठा
व्यक्ति अपने पास हेरोइन और देशी पिस्टल रखे हुए है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों
को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम गवाहों और आवश्यक कार्रवाई की सामग्री के साथ मौके
पर पहुंची।
कार में चालक की सीट पर एक व्यक्ति
संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम लीनेश बंसोड़ उर्फ बाड़ू,
पिता सुनील बंसोड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 21, रेलवे कॉलोनी, दल्लीराजहरा, जिला
बालोद बताया।
डैशबोर्ड से मिला चिट्टा और देशी
पिस्टल
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो
डैशबोर्ड के अंदर एक पारदर्शी झिल्ली में रखा हेरोइन (चिट्टा) और एक देशी पिस्टल
बरामद हुई। मादक पदार्थ का वजन करने पर लगभग 6.40 ग्राम पाया गया। इसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 28
हजार रुपये बताई गई है। वहीं, देशी पिस्टल की
कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस के मुताबिक,
हथियार के वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी उन्हें प्रस्तुत नहीं
कर सका। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ और पिस्टल को नियमानुसार जब्त कर लिया।
कार और मोबाइल समेत 11.83
लाख की जब्ती
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 10
लाख रुपये कीमत की टाटा हेक्सा कार, 5 हजार
रुपये का आईक्यू कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 1 लाख 28
हजार रुपये कीमत का हेरोइन और 50 हजार रुपये
कीमत की देशी पिस्टल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 11 लाख 83 हजार रुपये बताई गई है।
NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत
मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी लीनेश बंसोड़ के विरुद्ध
थाना बालोद में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS)
एक्ट की धारा 22(ख) और आर्म्स एक्ट की धारा 25
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस मामले में
बरामद मादक पदार्थ और हथियार के संबंध में आगे की विवेचना कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण
गंगाराम चव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना और एसडीओपी बालोद विनय साहू के मार्गदर्शन में की
गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, आरक्षक
बनवाली साहू, चुलेन्द्र कुर्रे, भूपेश
साहू, संजय सोनी तथा ANTF बालोद की टीम
की भूमिका रही।
बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील
की है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार या अवैध हथियारों से जुड़ी गतिविधियों की
जानकारी तत्काल पुलिस को दें और ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सहयोग करें।