November 05, 2026


अनवर ढेबर, कुबेर राठी, संदीप अग्रवाल समेत छह के खिलाफ एफआईआर, 4 करोड़ फिरौती मांगने का आरोप

रायपुर. राजधानी में चार करोड़ रुपए की मांग को लेकर एक 62 वर्षीय बुजुर्ग जमीन कारोबारी को कथित रूप से ब्लैकमेल करने, मारपीट करने और पूरे परिवार की हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है. कालीबाड़ी निवासी बलिराम धरमानी की शिकायत पर पुलिस ने अनवर ढेबर, कुबेर राठी समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों में संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र पांडेय और विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी भी शामिल हैं.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 351(3), 296, 115(2), 61(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है. शिकायत में चार करोड़ रुपए की मांग को लेकर आपराधिक साजिश रचने, ब्लैकमेल करने और धमकाने का आरोप लगाया गया है.

2018 में जमीन का सौदा, चार करोड़ की मांग से बढ़ा विवाद

एफआईआर  के मुताबिक, बलिराम धरमानी ने वर्ष 2018 में बोरड परिवार की लाभांडी स्थित करीब 2.60 लाख वर्गफीट जमीन का सौदा किया था. इसमें से 40 हजार वर्गफीट जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम कराई गई थी, जबकि शेष जमीन का एग्रीमेंट हुआ था. हालांकि, बोरड परिवार में आपसी विवाद के कारण बाकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी.


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives