June 06, 2025


इंस्पेक्टरों की पदोन्नति सूची जारी : 46 सीनियर इन्स्पेक्टर बने डीएसपी व सहायक सेनानी के पद पर 7 अधिकारियों को किया पदोन्नत

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वार जारी आदेश के तहत राज्य शासन की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कुल 59 निरीक्षक, कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर, रेडियो निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं वरिष्ठ रिपोर्टर संवर्ग के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) तथा समकक्ष पदों पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में विभिन्न संवर्गों के अधिकारी शामिल हैं।

उप पुलिस अधीक्षक के पद पर 46 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें  सुरेश कुमार भगतओम प्रकाश कुजूर, तुल सिंह पटटावीनोहरलाल मण्डावीयशकरण द्वीप ध्रुव, सुश्री शशिकला (मरकाम) उईकेसुशील मलिककमलेश्वर कुमार भगतकुंज बिहारी नागेबृजेश कुमार तिवारीरमाकान्त साहूचंद्रशेखर ध्रुवएम्ब्रोस कुजूर, इन्द्रभूषण सिंहविपिन रंगारीचुन्नू तिग्गाहरिबिंदर सिंह, रीना नीलम कुजूरक्रिसेंसिया तिर्की, सुश्री लता चौरे प्रमोद कुमार किस्पोट्टागोपाल सिंह ध्रुवे, गंगा ध्रुवेसत्यपा तारम (भुआर्य)मीना चौधरीस्वाती मिश्राकुमारी चंद्राकर, सुश्री मंजूलता राठौर, श्रुति चक्रवर्ती, सुश्री संतोषी ग्रेसआशा (लकड़ा) तिर्कीबैजंतीमाला तिग्गा, सुश्री किरण गुप्तारोशनी वासनिक (कुजूर)उषा सौंधियाविवेक शर्मानरेश कुमार पटेलनवी मोनिका शर्मा (पाण्डेय)माया शर्माममता शर्मा (अली)सत्यकला रामटेके, सुश्री योगिताबाली खापर्डेप्रमिला मण्डावी, कविता ध्रुवेभारती मरकाम (शोरी) और  लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, सहायक सेनानी के पद पर 7 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें  रुस्तम सारंग, नरेश कुमार नेहरु, टेलेस्फोर मिंजयाद राम बघेल, विकास कुजूर, श्री मनोज कुमार गुप्त और  नीलककिशोर अवस्थी के नाम सम्मिलित हैं। उप पुलिस अधीक्षक (अंगुल चिन्ह)संवर्ग में 3 अधिकारियों को पदोन्नति मिली है, जिनमें अजय कुमार साहू, राकेश कुमार नरवरे और  विद्या जौहर शामिल हैं।उप पुलिस अधीक्षक (रक्षित) के पद पर सीमा अहिरवार (भास्कर) को पदोन्नत किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा)के पद पर अनिल कुमार कश्यप को पदोन्नति दी गई है ।वहीं, उप पुलिस अधीक्षक एम (वरिष्ठ रिपोर्टर) के पद पर  संजय कुमार शुक्ला को पदोन्नत किया गया है ।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives