November 28, 2026


आबकारी टीम पर शराब कोचियों ने किया हमला, दो उप निरीक्षक समेत 6 घायल, सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर शराब कोचियों ने हमला कर दिया। बागबाहरा थाना क्षेत्र के बोकरामुड़ा-जामगांव में हुई इस घटना में दो आबकारी उप निरीक्षक और एक महिला कर्मचारी समेत कुल 6 लोग घायल हो गए। हमलावरों ने आबकारी विभाग के सरकारी वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ की।

जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग की टीम क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान छापेमारी से नाराज शराब कोचियों ने टीम के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में आबकारी विभाग के छह कर्मचारी घायल हो गए।

घटना के दौरान आरोपियों ने विभाग के सरकारी वाहन को भी निशाना बनाया और उसमें तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

आबकारी विभाग थाने में दर्ज कराएगा शिकायत

घटना को लेकर जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल ने फोन पर पुष्टि की है। आबकारी विभाग की ओर से बागबाहरा थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची सरकारी टीम पर हुए इस हमले ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Archives

Advertisement

Trending News

Archives