सूरजपुर : जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में जुआरियों से कथित सांठगांठ के मामले में पुलिस महकमे पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सूरजपुर एसपी ने प्रतापपुर थाना प्रभारी दिनेश पुरैना समेत एक उप निरीक्षक और तीन आरक्षको को निलंबित कर दिया है। मामला प्रतापपुर क्षेत्र में लंबे समय से जुए के फड़ संचालित होने और स्थानीय पुलिस की कथित मिलीभगत से जुड़ा है। एसपी के निर्देश पर सूरजपुर की विशेष टीम ने एक सूने मकान में दबिश देकर 7 जुआरियों को पकड़ कर 99 हजार रुपये बरामद किए।
थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
प्रतापपुर क्षेत्र में जुए के फड़
संचालित होने और पुलिसकर्मियों की कथित सांठगांठ की शिकायतों के बाद सूरजपुर एसपी
ने कार्रवाई की है। प्रतापपुर थाना प्रभारी दिनेश पुरैना,
एक उप निरीक्षक और तीन आरक्षको को निलंबित किया गया है। इस कार्रवाई
के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
सूने मकान में दबिश,
7 जुआरी पकड़े गए
मामले में एसपी के निर्देश पर
सूरजपुर पुलिस की विशेष टीम ने प्रतापपुर क्षेत्र के एक सूने मकान में दबिश दी थी।
कार्रवाई के दौरान मौके से 7
जुआरियों को पकड़ा गया और 99 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
इस कार्रवाई के दौरान जुआ गतिविधियों को लेकर अहम जानकारी सामने आई।
प्रतापपुर क्षेत्र में लंबे समय से
जुए के फड़ संचालित होने और स्थानीय पुलिस की कथित मिलीभगत की शिकायते सामने आ रही
थीं। आरोप था कि पुलिस की सांठगांठ से इलाके में जुआ गतिविधियां संचालित हो रही
थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने विशेष टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए
थे।
जांच के बाद पुलिसकर्मियों को किया
निलंबित
विशेष टीम की कार्रवाई और मामले से
जुड़े तथ्यों के सामने आने के बाद प्रतापपुर थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों
की भूमिका पर कार्रवाई की गई। एसपी सूरजपुर ने सभी को निलंबित कर दिया। पुलिस
विभाग की इस कार्रवाई को जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने और पुलिसकर्मियों की
जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।