November 27, 2026


कछुआ तस्करी पर वन विभाग का बड़ा शिकंजा : ग्राहक बनकर पहुंची टीम ने बिछाया जाल, 6 आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर : वन्यजीवों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कछुआ तस्करी के मामले में 6 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 जीवित कछुए बरामद किए गए है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम ने ग्राहक बनकर जाल बिछाया और बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर सभी को मौके पर ही दबोच लिया।

ग्राहक बनकर पहुंची संयुक्त टीम ने बिछाया जाल

मिली जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर में कछुओं की खरीद-फरोख्त की तैयारी की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर जबलपुर की WCCB टीम और सूरजपुर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। टीम ने तस्करों तक पहुंचने के लिए ग्राहक बनकर संपर्क किया और सही मौका मिलते ही बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये तीन कछुए बरामद

तस्करी के साथ टोटका करने में इस्तेमाल की आशंका

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 जीवित कछुए बरामद हुए। कछुओं का इस्तेमाल न केवल खरीद-फरोख्त यानी तस्करी के लिए बल्कि टोटका करने के उद्देश्य से भी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में जबलपुर की WCCB टीम और सूरजपुर वन विभाग की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives