November 28, 2026


समंस लेकर निकले आरक्षक की संदिग्ध मौत, कॉलेज के सामने मिला शव

कवर्धा : एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. वह सुबह ड्यूटी के दौरान समंस तामील कराने निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने अचेत अवस्था में पड़ा मिला. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, उक्त आरक्षक वर्तमान में बिलासपुर के कोनी थाने में पदस्थ थे.

मूल रूप से कवर्धा जिले के पंडरिया में रहने वाले भोप सिंह पुलिस विभाग में आरक्षक थे. वे वर्तमान में कोनी थाने के सरकारी क्वार्टर में रहते थे. शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे वे समंस तामील कराने कोनी के देवनगर इलाके के कुछ ही समय बाद एक व्यक्ति ने कोनी थाने में फोन कर सूचना दी कि एक आरक्षक पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पड़ा हुआ है.

सूचना मिलते ही कोनी थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची. टीम आरक्षक को उठाकर उपचार के लिए सिम्स लेकर रवाना हुई. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आरक्षक की मौत कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. गृह ग्राम पंडरिया में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

हादसा या हार्ट अटैक, पीएम रिपोर्ट से होगा स्पष्टः 

कोनी थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने आरक्षक के पैर में चोट होने की जानकारी दी है. हालांकि, उनकी मौत सड़क हादसे में हुई है या हार्ट अटैक से, इसकी पुष्टि विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी.


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives