बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को माओवादी गतिविधियों के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। थाना पामेड़ और कोबरा 208वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने जीड़पल्ली के जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाकर माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प का खुलासा किया है। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने 2 बीजीएल (BGL) लॉन्चर और 36 बीजीएल सेल बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,
जिले में माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और क्षेत्र में
शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा लगातार अभियान
चलाए जा रहे हैं। इसी दौरान थाना पामेड़ क्षेत्र के ग्राम जीड़पल्ली के जंगलों में
माओवादी डम्प छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर थाना पामेड़ और
कोबरा 208वीं वाहिनी की संयुक्त
टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान जवानों को जंगल में
माओवादियों द्वारा पहले से छिपाकर रखा गया डम्प मिला।
डम्प की तलाशी
लेने पर 2 नग
बीजीएल लॉन्चर और 36 नग बीजीएल सेल बरामद किए गए। बरामद
सामग्री को कब्जे में लेकर थाना पामेड़ पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही
है। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा
में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।