June 11, 2025


महिला की हत्या : घर के कमरे में मिली लाश, बहु पर मर्डर का शक, जांच जारी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बघमरा गांव में महिला की हत्या कर दी गई है। महिला का नाम गीता बाई देवांगन बताया जा रहा है। यह पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के बघमरा गांव का है। मामले की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में संदेही बहु से पूछताछ जारी है।

मृतिका के सिर और गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। घर के दूसरे कमरे में रखे फावड़ा को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मौके पर एएसपी मोनिका ठाकुर और एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह हत्या का मामला है, लेकिन किसने और क्यों हत्या की, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

घर पर केवल सास- बहू थे मौजूद

वहीं मृतिका गीता बाई देवांगन के पति ने बताया कि, एक दिन पहले उनका बेटा घुमने के लिए गया है और वो भी मंगलवार सुबह 9.30 बजे अपनी बेटी सीमा के घर देवरी चले गए थे। घर पर केवल उनकी पत्नी गीता और बहू खिलेश्वरी मौजूद थीं। जब पुलिस ने पारिवारिक विवाद को लेकर पूछताछ की तो सोनू राम ने बताया कि उनका इकलौता बेटा है। जिसकी शादी 8 साल पहले हुई थी। गांव के लोग भी जानते हैं कि बहु का अक्सर घर के अन्य सदस्यों के साथ विवाद होता रहता था।


Archives

Advertisement

Trending News

Archives