किरंदुल। लोह नगरी किरंदुल के गाँधी नगर के समीप स्थित गौठान में गौ सेवा समिति के अनुरोध पर आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया कंपनी किरंदुल के महाप्रबंधक राघवेल्लू , रामचंद्रा, डॉ तेज प्रकाश ने गौठान का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय हैं कि किरंदुल नगर में वर्ष 2019 में नगर पालिका परिषद किरंदुल के सौजन्य से 21.87 लाख रुपए की लागत से कांजी हाउस का निर्माण कार्य किया गया था। गौ सेवा समिति के सदस्यों धर्मपाल मिश्रा, मोहित धवन, विकास स्वामी, पूर्णिमा अवस्थी ने बताया कि आर्सेलर मित्तल कंपनी किरंदुल के शीर्ष प्रबंधन ने गुरुवार को गौठान का निरीक्षण किया। गौठान में गौ सेवा समिति के द्वारा गौ माता की सेवा भावना से प्रेरित होकर गौ सेवा समिति के द्वारा गौठान के विस्तारीकरण और गौ सेवा से संबंधित कुछ मांगो पर आर्सेलर मित्तल कंपनी के उच्च प्रबंधन ने गौ सेवा समिति के सदस्यों की मांगों को पूर्ण करने हेतु आश्वासन दिया। इस दौरान गौ सेवा समिति के धर्मपाल मिश्रा, मोहित धवन, विकास स्वामी, पूर्णिमा अवस्थी, राम छलिवाल, सुनील गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।