रायपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत 18वें कॉमन रिव्यू मिशन (Common Review Mission–CRM) के तहत छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए केंद्रीय टीम प्रदेश के भ्रमण पर रहेगी। इस संबंध में रायपुर स्थित निजी होटल में केंद्रीय टीम के सदस्यों की ब्रीफिंग आयोजित की गई।
कॉमन रिव्यू मिशन के अंतर्गत
केंद्रीय टीम प्रदेश के सुकमा एवं बलौदाबाजार जिलों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं
की उपलब्धता, गुणवत्ता, क्रियान्वयन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों
की जमीनी स्थिति का आकलन करेगी। भ्रमण के लिए टीम को दो दलों में विभाजित किया गया
है, जो संबंधित जिलों में स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्य
सेवाओं का जायजा लेंगे।
ब्रीफिंग के दौरान मातृत्व स्वास्थ्य,
शिशु स्वास्थ्य, मलेरिया, टीबी सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं
प्रगति से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। केंद्रीय टीम में स्वास्थ्य एवं परिवार
कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र
(NHSRC), NIHFW, ICMR-NIV, CCRAS तथा अन्य राष्ट्रीय एवं
सहयोगी संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हैं।
केंद्रीय टीम में डॉ. रघुराम राव (ADG,
TB, MoHFW), डॉ. ओ. पी. कंसल (Advisor, PHA, NHSRC), डॉ. मिहिर कुमार मलिक (Professor, NIHFW), डॉ. अशोक
मुनिवेंकटप्पा (Scientist-D, ICMR-NIV), डॉ. निधि तिवारी (Senior
Consultant, HMIS, MoHFW), डॉ. सुरभि यादव (Medical
Consultant, MoHFW), डॉ. अतुल मित्तल (Senior Manager,
Neglected Tropical Diseases, Gates Foundation), डॉ. शिल्पा सिंह
एवं सुश्री कल्याणी दत्ता (NHSRC) सहित विभिन्न स्वास्थ्य
विशेषज्ञ शामिल हैं।
कॉमन रिव्यू मिशन राष्ट्रीय
स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति,
क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करने का
महत्वपूर्ण माध्यम है। इस भ्रमण के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की स्थिति
एवं स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं की समीक्षा की जाएगी।