रायपुर। राजधानी रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े कथित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अहिल्या नामदेव, दीपिका नाग और कृतिका साहू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य बच्चों की खरीद-फरोख्त के लिए महिलाओं को झांसा देते थे और फर्जी दस्तावेज तैयार कराते थे।
ओडिशा की महिला को दिया था बच्चे का
झांसा
पुलिस के अनुसार,
आरोपी कृतिका साहू ने ओडिशा की एक महिला को बच्चा बिकवाने का झांसा
दिया। था। महिला को रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में रखा गया था। आरोप है कि कृतिका
ने महिला के प्रसव का खर्च भी उठाया था। इस पूरे मामले में पुलिस अब अन्य कड़ियों
की जांच कर रही है।
20 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र
बरामद
जांच के दौरान पुलिस को कृतिका साहू
के पास कई बच्चों के फोटो मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा आरोपियों के
कब्जे से 20 कथित फर्जी जन्म प्रमाण
पत्र भी बरामद किए गए है। पुलिस को आशाका है कि इन दस्तावेजो का इस्तेमाल बच्चों
की पहचान और जन्म से संबंधित जानकारी को गलत तरीके से दर्शाने के लिए किया जाता
था।
दो अस्पताल भी जांच के दायरे में
मामले में दो अस्पतालों की भूमिका भी
संदेह के घेरे में बताई जा रही है। पुलिस इन अस्पतालों से जुड़े दस्तावेजो और
प्रसव संबंधी रिकॉर्ड की जांच कर रही है। गिरफ्तार महिलाओ से पूछताछ के जरिए यह
पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस कथित नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल है
तथा अब तक कितने मामलों को अंजाम दिया गया है।