March 15, 2026


आगामी विधानसभा चुनावों पर बोले सीएम विष्णु देव साय, ‘पांचों राज्यों में बहुत अच्छी तैयारी है, निश्चित रूप से भाजपा की जीत होगी….’

रायपुर : सीएम विष्णु देव साय आज बलरामपुर के दौरे पर गए. वहीं जाने से पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए देश के 5 राज्यों में होने वाे विधानसभा चुनावों को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में बहुत अच्छी तैयारी है, निश्चित रूप से भाजपा की जीत होगी. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव को लेकर भी निशाना साधा है.

सीएमविष्णु देव साय ने 5 राज्यों में होने वाले चुनाव पर बात करते हुए कहा कि- भारतीय जनता पार्टी की तैयारी हमेशा रहती है. पांचों राज्यों में पार्टी की अच्छी तैयारी है. उन्होंने कहा कि प्रचंड मतों से बीजेपी जीत हासिल करेगी. वहीं 17 मार्च को कांग्रेस मनरेगा बचाओ संग्रामसमेत कई मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव करने जा रही है. जिसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे. इसे लेकर सीएम साय ने कहा कि सरकार के खिलाफ कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं. कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है. विपक्ष में होने के कारण विपक्षी धर्म निभाना पड़ता है. विपक्षी धर्म निभाने के लिए कुछ न कुछ करते रहना है.

इन पांच राज्यों में होगा चुनाव

इस साल 2026 में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. चुनाव की तारीखों का एलान आज शाम चार बजे निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाएगा.


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives