March 13, 2026


गांव मे दबंगों की दबंगई मारपीट गाली गलौज सहित लुटे पैसे

पीड़ित परिवार ने थाने मे की शिकायत दर्ज नही हो रही सुनवाई

सूरजपुर। विगत दिनों ग्राम नेवरा जिला सूरजपुर मे गांव के ही कुछ बदमाशों ने एक जुट होकर एक परिवार पर एकाएक हमला कर दिया। युवकों के साथ साथ महिलाओं को भी बाल पकड़ कर घसीटा और मारपीट की मामला 04/03/2026 का है ग्राम नेवरा के निवासी रामदेव खांडा का गांव के ही निवासी जग नन्दन, प्रताप, मोहन, प्रेम, पंकज, प्रमोद, बोधन, नरेश सिंह व अन्य से विवाद हुआ था जिसके बाद अगले दिन सुबह 05/03/2026 को इन सभी ने रामदेव खांडा के घर घुस कर पीड़ित और उसके परिवार पर डंडों से एकाएक प्राण घातक हमला कर दिया और ऐसा केवल एक बार ही नही दोबारा फिर से 06/03/2026 को भी हथियार के साथ घटना को अंजाम दिया साथ ही पीड़ित के गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया जिसकी सूचना पीड़ित ने पहले तो क्षेत्रीय थाना मे दी लेकिन कार्रवाई नही होने पर पुलिस अधीक्षक जिला सूरजपुर को लिखित शिकायत 09/03/2026 किया किंतु आज दिनांक तक वहां से भी किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नही किया गया तत्पश्चात पीड़ित ने पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज को दिनांक 12/03/2026 को आवेदन दिया और उचित कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। अब इस पूरी घटना क्रम मे कई सवाल खड़े होते हैं कि जब एक ही हफ्ते मे आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर दो बार प्राण घात हमले किए तो पुलिस ने कोई कार्रवाई क्यों नही की आखिर पुलिस का इस तरह ढील ढाल रवईया क्यों रहा जानकारी के अनुसार पीड़ित रामदेव खांडा का छोटा भाई मोहन देवांगन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का 

जिला विशेष आमंत्रित सदस्य है और सामाजिक कार्य मे सक्रिय भी है अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भाजपा की सरकार होते हुए भी भाजपा के कार्यकर्ता की पुलिस नही सुन रही है तो सामान्य साधारण व्यक्तियों की क्या सुनते होंगे। फिलहाल मामला अब पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के संज्ञान मे है और उनके द्वारा पीड़ित को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाई जाएगी।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives