March 15, 2026


आदिवासी महिला का घर से अपहरण कर 3 घंटे तक किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

बालोद। बालोद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने आदिवासी महिला को उसके घर से उठा ले गए और तीन घंटे तक गैंगरेप किये। महिला ने जब घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, एक आरोपी अभी भी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

पीड़िता आदिवासी महिला ने थाना बालोद में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आदिवासी महिला जानते हुए गांव के विकास सिन्हा, रोशन कुमार साहू व कमल कुमार सेन ने 22 परवरी की रात 9 बजे उठाकर ले गये और रात 12 बजे तक जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किये। विरोध करने पर आरोपियों के द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट किये।

मारपीट की वजह से पीड़िता के पेट, बांया घुटने व शरीर के अन्य भाग में चोंट आई। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 296,115(2), 87, 70 (1) बी एन एस एवं 3(2)(वी) एसटीएससी एक्ट पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेश पटेल ने एएसपी मोनिका ठाकुर को कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसडीओपी बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा व सायबर सेल बालोद की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी विकास सिन्हा, कमल कुमार सेन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। साथ ही घटना के संबंध में ग्राम विकास समिति के समक्ष गुनाह स्वीकार किया। आरोपियों को 14 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


Archives

Advertisement

Trending News

Archives