June 18, 2025


किरंदुल एवं बचेली नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कलेक्टर को कोचिंग हेतु सौंपा गया पत्र

अरुण शर्मा/संवाददाता 

किरंदुल। नगर पालिका परिषद किरंदुल अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेन्द्र सिंह एवं बचेली पालिका अध्यक्ष राजू जयसवाल के द्वारा स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए कलेक्टर से  NMDC में निकली भर्ती  हेतु L01 और L02 के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही  पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र ने कहा कि इस तरह की सुविधा से युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। उसके पश्चात कलेक्टर द्वारा आश्वाशन दिया गया कि जल्द ही किरंदुल एवं बचेली में कोचिंग कराया जाएगा| इस दौरान पार्षद लीना सोनी पूर्व किरंदुल नगर पालिका शैलेन्द्र सिंह उपस्थित थे|


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives