दमोह : दमोह शहर
में एक बार फिर अवैध वसूली करते हुए नकली किन्नर पकड़े गए हैं। बुधवार सुबह असली
किन्नरों ने इन नकली किन्नरों को रंगे हाथ पकड़ लिया। अपने साथ घर में लाकर बंद कर
दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। उन्हें कोतवाली ले जाया गया।
यह सभी बहरूपिए हैं, जो अपने आपको किन्नर बता रहे थे।
दमोह के किन्नर समाज की अध्यक्ष गुड़िया किन्नर ने
बताया कि उनके पास पिछले कई दिनों से इस प्रकार की खबर आ रही थीं कि शहरी क्षेत्र
में कुछ लोग नकली किन्नर बनकर घूम रहे हैं। लोगों को डरा धमका कर अवैध वसूली कर
रहे हैं।
बुधवार सुबह भी केशव नगर से एक महिला ने फोन लगाकर
उन्हें जानकारी दी कि करीब पांच लोग उनकी कॉलोनी में लोगों से अवैध तरीके से 500 से लेकर 2100 तक की वसूली कर रहे हैं। यह किन्नर के
जैसे नहीं लग रहे। तत्काल ही गुड़िया किन्नर अपने साथियों के साथ कॉलोनी में
पहुंची। अवैध वसूली करते हुए नकली किन्नरों को पकड़ लिया।
उसके बाद सुभाष कॉलोनी से भी शिकायत मिली, तो वहां से भी नकली किन्नर पकड़े गए। इन सभी नकली किन्नरों को पड़कर
अध्यक्ष अपने घर ले आईं। उन्हें वहीं बंद कर लिया। पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली
पुलिस गुड़िया किन्नर के घर पहुंची। नकली किन्नरों को कोतवाली ले जाया गया।