मुंबई : सिनेमाघरों में दहाड़ मारने वाली रोहित शेट्टी की
एक्शन थ्रिलर फिल्म सिंघम अगेन का लंबे समय से ओटीटी पर इंतजार किया जा रहा था,
जो आखिरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ धमका है।
सिंघम अगेन इसी साल 1
नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स
सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। यह मल्टीस्टारर फिल्म ने सिंघम और सिंघम रिटर्न्स
को भी पीछे कर दिया था। एक महीने से ज्यादा बड़े पर्दे पर राज करने के बाद आखिरकार
मेकर्स ने इसे ओटीटी पर उतार दिया है।
OTT पर रिलीज हुई सिंघम अगेन
सिंघम अगेन पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म
अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दी गई थी, लेकिन
उस वक्त इसे देखने के लिए यूजर्स को रेंट देना पड़ रहा था। फाइनली अब दर्शक इस फिल्म
को बिना रेंट के देख सकेंगे। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर सब्सक्राइबर्स के
लिए रिलीज कर दिया गया है। 27 दिसंबर को फिल्म ओटीटी पर आ गई
है।
क्या सिंघम अगेन की कहानी?
सिंघम अगेन की कहानी
रामायण से प्रेरित है। फिल्म में लंकेश अर्जुन कपूर अवनी बनीं करीना कपूर को किडनैप कर लेता है, जिसके बाद बाजीराव सिंघम अपनी पत्नी को बचाने के लिए एड़ी चोटी का दम लगाकर
श्रीलंका जाता है। फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) का कैमियो
है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने
कैमियो रोल निभाया है।
सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
10 साल बाद
सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रोहित शेट्टी
ने फिल्म में भर-भरकर एक्शन डाला है जो दर्शकों को खूब पसंद आया। भूल भुलैया 3
से टकराने के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन किया
था। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 43 करोड़ से ओपनिंग करने वाली
सिंघम अगेन ने पांच हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर 268.35 करोड़ रुपये
लाइफटाइम कलेक्शन किया है।
वहीं, वर्ल्डवाइड
इस फिल्म ने 400 करोड़ रुपये के पार कारोबार किया था। यह साल
की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है।