रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संगीतकार बाबला बागची
अपनी पहली फिल्म संगी रे (लहुट के आजा) ला रहे हैं। यह फिल्म 20 जून से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता प्रतीक और
सिल्की गुहा मुख्य भूमिका में दिखेंगे। वहीं फिल्म में निर्देशक सतीश जैन की अहम
भूमिका देखने को मिलेगी। बता दे कि, संगीतकार बबला बागची
सुपरहिट फिल्म ‘मोर छैया भुइयां’ में
संगीत दे चुके हैं।
संगीतकार बबला बागची अब निर्माता और निर्देशक के रूप
में अपनी पहली फिल्म ‘संगी रे लहुट के आजा’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की घोषणा के साथ ही इंडस्ट्री में इसे लेकर काफी
उत्साह है। बाबला बागची, ने ‘मोर छइहा
भुइयां’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में अपने संगीत से जादू बिखेरा
था। इस फिल्म के साथ निर्देशन और निर्माण के क्षेत्र में एक नई पारी की शुरुआत कर
रहे हैं। उनके साथ निर्माता के तौर पर सुशील गर्ग भी जुड़े हैं।
पहली संगीत-प्रधान फिल्म
यह फिल्म छत्तीसगढ़ की पहली संगीत-प्रधान फिल्म बताई
जा रही है जिसकी कहानी दो गायकों के प्यार, उनके सपनों और
संघ्षों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में मुख्य भूमिका में नवोदित कलाकार प्रतीक
के साथ छत्तीसगढ़ी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री सिल््की गुह्दा नजर आएंगी।
प्रतीक इस फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
‘कई चर्चित चेहरे आयेंगे नजर
फिल्म की स्टारकास्ट में प्रकाश अदस्थी, सिखा चितांबरे, पुष्पेंद्र सिंह, योगेश अग्रवाल, सतीश जैन, सिग्मा
उपाध्याय, हेमलाल कौशल और धर्मेंद्र अहिरवार जैसे मंझे हुए
कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। साथ ही संगीत, निर्देशक व निर्माता बाबला बागची ने किया है। वहीं निर्माता सुशील गर्ग,
कैमरा दिनेश ठक््कर,संपादन, पूरन किरी, क्रिएटिव हेड, शुशांत
शर्मा, डिआई, नितेश झा ने किया है