April 25, 2025


छत्तीसगढ़ी फिल्म “खारुन पार” 5 सितंबर को होगी रिलीज , फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस एल्सा घोष व एक्टर शील वर्मा

रायपुर : बॉलीवुड में इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्मों ने कबजा कर रखा है. वहीं, अब छत्तीसगढ़ में भी ऐसी फिल्में बनाई जा रही है. इस दिनों नई छत्तीसगढ़ी फिल्म “खारून पार” चर्चा में बना हुआ है. इस फिल्म में “ले शुरू होगे मया के कहानी” और “मोर छैयाँ भुइयाँ 2” की एक्ट्रेस एल्सा घोष और एक्टर शील वर्मा मुख्य रोल में नजर आने वाले हैं.

बता दें कि ये फिल्म 5 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. “खारून पार” एक मल्टी स्टारर फिल्म होने वाली है. फिल्म में एल्सा घोष और शील वर्मा के अलावा “वैदेही” और “दंतेला” के लीड स्टार विशाल दुबे और फेमस कॉमेडियन अमन सागर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. इनके अलावा छत्तीसगढ़ी सिनेमा के चर्चित चेहरे क्रांति दीक्षित और दंतेला फिल्म से डेब्यू कर रही राया डिंगोरिया भी अहम किरदार में नजर आएंगे.

छत्तीसगढ़ी फिल्म “खारून पार” का प्रोडक्शन “इनसाइड मी ओरिजनल्स” के बैनर तले हुआ है. इस फिल्म का निर्देशन दिव्यांश सिंह और साईं भरथ कर रहे है. फिल्म की पूरी शूटिंग रायपुर से होकर गुज़रने वाली खारून नदी आस पास हुई है. फिल्म में महादेव घाट को प्रमुखता से दिखाया जाएगा.

फिल्म की कहानी खारून नदी इर्द गिर्द रहने वाले सारे किरदारों की है, जो जिंदगी में अपनी अपनी मुश्किलों में फसे हुए है और इनकी कहानी एक जगह आकर मिलती है और आगे जो होगा उसकी कल्पना सोच से परे है. फिल्म का असली सच तो आपको सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने से ही पता चलेगा. फिल्म इसी साल 5 सितंबर को रिलीज हो जाएगी.


Archives

Advertisement

Trending News

Archives