September 25, 2024


BB 18: 'राशन की जंग' में फंसेगा टीवी का ये 'नादान परिंदा', बोरिया-बिस्तर बांध सलमान के शो में आने को तैयार!

मुंबई : बिग बॉस कहने को तो विवादित शो है, लेकिन इसे देखने के लिए दर्शक बहुत उत्सुक रहते है। महीनों तक बाहरी दुनिया से कटकर बिना फोन के अनजान लोगों के साथ रहते हैं। कभी उनमें बाथरूम के लिए झगड़ा होता है तो कभी राशन को लेकर, बिग बॉस के घर में घरवालों के बीच खूब हंगामा होता है। 17 टीवी और 3 ओटीटी सीजन हिट होने के बाद अब इंतजार बिग बॉस के 18वें सीजन का है।

कुछ बिग बॉस 18 ही दिनों में शुरू होने वाला है। इस शो को हमेशा की तरह बी-टाउन के दबंग सलमान खान होस्ट करने जा रहे हैं। हाल ही में, शो का जबरदस्त प्रोमो भी जारी हुआ जिसमें बिग बॉस का नया लोगो और थीम के बारे में खुलासा हुआ। अब चर्चाएं शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर हो रही हैं। इस बीच एक टीवी एक्टर के शो में आने की खबर सामने आई है।

टीवी एक्टर बनेगा बिग बॉस का कंटेस्टेंट?

कई सितारों के बिग बॉस में आने की खबर के बीच एक नाम टीवी इंडस्ट्री से आ रहा है। कहा जा रहा है कि टीवी के जाने-माने अभिनेता करम राजपाल शो का हिस्सा बनेंगे। इंडिया फोरम के मुताबिक, करम सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किए गए थे और माना जा रहा है कि वह शो में आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स या फिर करम की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। अगर ये सच है तो उनके फैंस खुशी से झूम जाएंगे।

करम राजपाल का करियर

33 साल के करम राजपाल ने साल 2011 में डेली सोप हमारी सास लीला से डेब्यू किया था। उन्हें पॉपुलैरिटी टीवी शो परिचय से मिली और फिर उन्होंने क्या हुआ तेरा वादा से घर-घर में अपनी जगह बना ली। सुव्रीन गुग्गल: टॉपर ऑफ द ईयर, नादान परिंदे, मेरे अंगने में, नामकरण, रंग जाऊं तेरे रंग में और इश्क की दास्तां: नागमणि जैसे सीरियल्स से पहचान बनाई है। वह बॉक्स क्रिकेट लीग 2 के अलावा किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं रहे हैं। ऐसे में उन्हें बिग बॉस में देखना दिलचस्प होगा।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives