March 29, 2024


शैतान से ब्रेक लेकर करीना की Crew के लिए जेब ढीली करना होगा फायदेमंद? दर्शकों का फैसला

मुंबई : करीना कपूर खान-तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म Crew की एक लंबे समय के इंतजार के बाद फाइनली थिएटर में लैंडिंग हो चुकी है। हाइस्ट कॉमेडी ड्रामा फिल्म के लिए पहली बार हिंदी सिनेमा की ये तीन टॉप अभिनेत्रियां साथ आई हैं।

एकता कपूर और रिया कपूर 'वीरे दी वेडिंग' के बाद एक बार फिर से वुमन ओरिएंटेड फिल्म 'क्रू' के लिए साथ आए। राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पोस्टर्स से लेकर ट्रेलर तक को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है।

समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया पाने वाली इस फिल्म पर दर्शकों ने भी अपना फैसला सुनाया है। क्या क्रू के लिए शैतान के शो छोड़ना वाजिब है, जानिए दर्शकों का इस पर क्या है कहना।

दर्शकों को कैसी लग रही है करीना-तब्बू की कॉमेडी क्रू

करीना कपूर-तब्बू और कृति की इस फिल्म का बज शुरुआत से ही काफी अच्छा था। यही वजह थी कि फिल्म के फर्स्ट दे फर्स्ट शो की टिकट धड़ाधड़ बिकी और रिलीज से पहले ही मूवी ने करीबन 2 करोड़ से ज्यादा एडवांस बुकिंग में कमा लिए थे।

29 मार्च को अब जब ये फिल्म दर्शकों के हवाले हो चुकी है, तो उन्होंने भी इस पर अपना फैसला सुना दिया है। करीना कपूर खान-तब्बू और कृति की फिल्म को दर्शकों से भी मिला-जुला रिव्यू मिल रहा है।

थिएटर से फिल्म देखकर निकले एक यूजर ने लिखा, "फिल्म का पहला पार्ट अच्छा है, लेकिन सेकंड हाफ बेवकूफी भरा है। अच्छी परफॉर्मेंस के बावजूद, कई महत्वपूर्ण सीन्स में अभिनेत्रियों ने ओवरएक्टिंग की है। बेस्ट होगा कि इस मूवी को आप इग्नोर करो बहुत ही ऑर्डिनरी है"।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives