मुंबई : साल के
दूसरे महीने में शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी बड़े पर्दे पर आ रही है। वहीं, थलाइवा रजनीकांत
अपने फैंस को 'लाल सलाम' ठोकेंगे।
फरवरी में हिंदी फिल्मों का बाजार रिलीज के हिसाब से कुछ ठंडा रहेगा। हालांकि,
साउथ फिल्में सिनेमाघरों की चहल-पहल बरकरार रखेंगी।
हॉलीवुड से भी कुछ दिलचस्प फिल्में आ रही हैं, जिनमें चर्चित कलाकारों ने काम किया है।
पूरे महीने की फिल्मों पर एक सरसरी नजर डालते हैं और देखते हैं कि कौन सी फिल्म कब
रिलीज हो रही है?
हिंदी फिल्में
तेरी बातो में उलझा जिया
अमित जोशी और आराधना शाह निर्देशित
यह रोमांटिक साइ फाइ ड्रामा है, जिसमें
शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल्स में हैं। दोनों कलाकारों की साथ में पहली फिल्म
है। कहानी एक इंसान और रोबोट के बीच प्यार की है।
रिलीज डेट: 9
फरवरी
मिर्ग
तरुण शर्मा निर्देशित मिर्ग एक्शन
कॉमेडी है। दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक, वेटरन
एक्टर राज बब्बर, अनूप सोनी, श्वेताभ
सिंह अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।
रिलीज डेट: 9
फरवरी
कुछ खट्टा हो जाए
गुरु रंधावा इस फिल्म के साथ हिंदी
फिल्मों में पारी शुरू कर रहे हैं। सई मांजरेकर फीमेल लीड में हैं। इस रॉम कॉम का
निर्देशन जी अशोक ने किया है। अनुपम खेर भी एक खास किरदार में दिखेंगे।
रिलीज डेट- 16
फरवरी
कुसुम का ब्याह
सुवेंदु राज घोष निर्देशित यह सोशल ड्रामा
फिल्म है। लवकांश सिंह, सुजाना दारजी,
प्रदीप चोपड़ा और राजा सरकार अहम भूमिकाओं में हैं।
रिलीज डेट: 16
फरवरी
क्रैक- जीतेगा... तो जिएगा
विद्युत जाम्वाल और नोरा फतेही
स्टारर फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। यह एक्शन स्पोर्ट्स फिल्म है,
जो अंडरग्राउंड स्पोर्ट्स के बारे में है।
रिलीज डेट- 23
फरवरी
मेरे महबूब मेरे सनम
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर
फिल्म की रिलीज को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आनंद तिवारी
निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा,
फातिमा सना शेख, नेहा धूपिया और एमी विर्क भी
अहम किरदारों में हैं।
रिलीज डेट- 23
फरवरी
आर्टिकल 370
आदित्य सुहास जम्भाले निर्देशित
फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में हैं। यह फिल्म जम्मू-कश्मीर राज्य में धारा 370
हटाने के बाद की घटनाओं को दिखाती है।
रिलीज डेट- 23
फरवरी
मेरे महबूब मेरे सनम
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर
फिल्म की रिलीज को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आनंद तिवारी
निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा,
फातिमा सना शेख, नेहा धूपिया और एमी विर्क भी
अहम किरदारों में हैं।
रिलीज डेट- 23
फरवरी
आर्टिकल 370
आदित्य सुहास जम्भाले निर्देशित
फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में हैं। यह फिल्म जम्मू-कश्मीर राज्य में धारा 370
हटाने के बाद की घटनाओं को दिखाती है।
रिलीज डेट- 23
फरवरी
भैरवाकोना
रिलीज डेट: 15
फरवरी
भ्रमयुगम
रिलीज डेट: 15
फरवरी
राहुल सदाशिवन निर्देशित यह मलयालम
की हॉरर फिल्म है, जिसमें दिग्गज कलाकार
ममूटी ने लीड रोल निभाया है। यह पैन इंडिया फिल्म है, जो
हिंदी में भी रिलीज होगी।
ऑपरेशन वेलेंटाइन
रिलीज डेट: 16
फरवरी
यह तेलुगु फिल्म है,
जो पैन इंडिया रिलीज होगी। यह एरियल एक्शन फिल्म है। वरुण तेज इस
फिल्म से हिंदी बेल्ट में डेब्यू कर रहे हैं। मानुषी छिल्लर फीमेल लीड रोल में नजर
आएंगी।
सायरन 108
रिलीज डेट: 16
फरवरी