January 29, 2024


Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस 17 के विनर बने मुनव्वर फारूकी, अभिषेक को पीछे छोड़ नाम की ट्रॉफी

मुंबई : रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 17 के विनर का एलान हो गया है। सलमान खान के इस शो को मुनव्वर फारूकी ने जीत लिया है और वह बिग बॉस 17 के विनर के रूप में आगे आए हैं। इस ग्रैंड फिनाले में मुनव्वर ने अभिषेक कुमार को वोटिंग पोल में हरा दिया है।

सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 17 के विनर का घोषणा हो गई है। मुनव्वर फारूकी ने फिनाले में अभिषेक कुमार को वोटिंग पोल में मात देकर जीत हासिल कर ली है।

बीते दिनों से वोटिंग ट्रेंड में मुनव्वर फारूकी का नाम विनर की रेस में काफी आगे चल रहा था।इसके अलावा अभिषेक रनर अप रहे हैं, जबकि मनारा चोपड़ा तीसरे, अंकिता लोखंडे चौथे और अरुण माशेट्टी पांचवे पायदान पर रहे।

https://twitter.com/i/status/1751745372102541636

डोंगरी गई बिग बॉस 17 की ट्रॉफी, मुनव्वर फारूकी को मिला ये इनाम

सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 17 की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी के घर डोंगरी गई है। इसके साथ ही इनामी धनराशी के तौर पर मुनव्वर 50 लाख रुपये और एक हुंडई क्रेटा कार भी मिली है। इसके अलावा अभिषेक कुमार को भी रनर अप के तौर पर खास प्राइज मिला है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives