December 02, 2023


इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई भूमि पेडनेकर-शहनाज गिल की 'थैंक्यू फॉर कमिंग'

मुंबई : 'थैंक्यू फॉर कमिंग' ने अपने सब्जेक्ट को लेकर काफी चर्चा बटोरी थी। फिल्म में भूमि पेडनेकर, शिबानी बेदी, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शहनाज गिल लीड रोल में है। थिएट्रिकल रिलीज के बाद अब फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई है।

'थैंक्यू फॉर कमिंग' कुछ हफ्ते पहले अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुक्रवार को अब फिल्म ओटीटी पर आ गई है।

कब और कहां हुई स्ट्रीम

'थैंक्यू फॉर कमिंग' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है। 1 दिसंबर को प्लेटफॉर्म ने एक पोस्ट शेयर करते हुए स्ट्रीमिंग की जानकारी दी है। 'थैंक्यू फॉर कमिंग' एक एडल्ट कॉमेडी फिल्म है, रिलीज के वक्त भी फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

शहनाज गिल बनीं हाईलाइट

'थैंक्यू फॉर कमिंग' को लेकर नेटफ्लिक्स के पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्ट किया और फिल्म को देखने में दिलचस्पी दिखाई। 'थैंक्यू फॉर कमिंग' की सबसे बड़ी हाईलाइट शहनाज गिल बनीं।

फिल्म की स्टारकास्ट

'थैंक्यू फॉर कमिंग' की बात करें तो इसकी कहानी राधिका आनंद और प्राशाष्टी सिंह ने मिलकर लिखी है। फिल्म का डायरेक्शन करण बूलानी ने किया है, जबकि प्रोडक्शन रिया कपूर और एकता कपूर ने किया है। फिल्म में भूमि पेडनेकर, शिबानी बेदी, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शहनाज गिल के अलावा अनिल कपूर, करण कुंद्रा और सुशांत दिवगिकर भी शामिल हैं।

'थैंक्यू फॉर कमिंग' का बिजनेस

'थैंक्यू फॉर कमिंग' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ठीक-ठाक बिजनेस भी नहीं कर पाई थी। रिलीज के चंद दिनों में 'थैंक्यू फॉर कमिंग' की थिएटर्स से छुट्टी हो गई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 'थैंक्यू फॉर कमिंग' का लाइफटाइम नेट बिजनेस महज 7.33 करोड़ रुपये है।  


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives