July 06, 2023


वरुण धवन और जान्हवी कपूर की 'बवाल' का टीजर रिलीज, दर्दभरी लवस्टोरी देख भर आएंगी आंखें

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'बवाल' का टीजर रिलीज हो गया है। दोनों पहली बार इस फिल्म के जरिए स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। 'बवाल' सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। यानी दर्शक घर बैठे ही इस फिल्म को देख पाएंगे। अब मेकर्स ने 'बवाल' का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद आपकी बेकरारी बढ़ जाएगी। टीजर फैंस को अट्रैक्ट कर रहा है। Bawaal के टीजर की शुरुआत जान्हवी कपूर के ग्लैमरस अंदाज के साथ होती है। वहीं वरुण धवन उन्हें चुपके-चुपके देखते नजर आ रहे हैं। दोनों की ये फिल्म एक लवस्टोरी बेस्ड मूवी है जो दर्शकों को रूला देने वाली लग रही है। दरअसल टीजर के अंत में ट्रेजेडी दिखाई गई हैं, जहां जान्हवी कपूर को कुछ लोग जबरन ले जाते दिख रहे हैं, वह जिस तरह रोती-बिलखती हैं, वह किसी को भी इमोशनल कर देगा। बवाल का डायलॉग Jahnvi Kapoor का एक डायलॉग भी सुनने को मिलता है, जहां वह कहती हैं, 'मैंने अपने रिश्ते को समझने में इतना वक्त लगा दिया, जब समझा तब खोने का वक्त आ गया था।' इसी के साथ मेकर्स ने लिखा, कि प्यार इतनी आसानी से नहीं मिल जाता है। कब रिलीज हो रही है बवाल मालूम हो, 'बवाल' को दंगल जैसी फिल्में बनाने वाले नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर 21 जुलाई को रिलीज हो रही है। ये पहली भारतीय फिल्म है जो एफिल टावर पर दिखाई जाएगी। बवाल' की कहानी बताया जा रहा है कि Varun Dhawan इस फिल्म में टीचर बने हैं। ये दूसरे विश्व युद्ध के दौरान की एक प्रेम कहानी है, जो यकीनन दर्शकों को रूला देगी। ऐसी लवस्टोरी जिसका अपना एक युद्ध रहा है। इसका कुछ हिस्सा पेरिस में भी शूट हुआ है। यही वजह है कि मेकर्स ने इसे एफिल टावर पर स्क्रीनिंग का फैसला लिया है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives