May 25, 2022


दुनिया पर्दे पर देखेगी बड़े बिजनेस फैमिली की कहानी 

एक बार फिर दर्शकों को एक बड़े बिजनेस फैमिली की कहानी पर्दे पर देखने को मिलेगी। यह कारोबारी परिवार टाटा परिवार है। जल्द ही टाटा परिवार पर फिल्म बनने जा रही है। 

इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस प्रतिष्ठित परिवार की कहानी को दर्शकों के सामने लाने के लिए टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स एक साथ आए हैं।

READ MORE : भोजपुरी फिल्म हर हर गंगे को लेकर यूपी सीएम योगी से मिले अभिनेता पवन सिंह

देश के नामी परिवारों की कहानियों में आम जनता की खासी दिलचस्पी होती है। यही कारण है कि फिल्म निर्माता भी इन कहानियों को फिल्म का रूप देना पसंद करते हैं। 

टी-सीरीज फिल्म्स और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स ने दिग्गज बिजनेस हाउस की कहानी के राइट्स खरीद लिए हैं। तीन पीढिय़ों से यह परिवार देश के निर्माण में भागीदार रहा है। इस बात की जानकारी टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। 

पोस्ट में फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया गया है। साथ ही लिखा है, टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स मिलकर देश के महान कारोबारी परिवार की कहानी दुनिया के सामने ला रहे हैं। हैशटैग के साथ लिखा, द टाटा।

READ MORE : छत्तीसगढिय़ा गमछा पहनकर बॉलीवुड सिंगर लकी अली ने गाया-ओ सनम मोहब्बत की कसम..

इस फिल्म में टाटा परिवार के इतिहास को दिखाया जाएगा। हालांकि फिल्म के बारे में अभी और कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि इसकी शूटिंग कब और कहां से शुरू होगी। न ही अभी तक फिल्म की रिलीज डेट और स्टार कास्ट के बारे में कोई जानकारी सामने आई है। 

मेकर्स ने अभी तक फिल्म के फॉर्मेट का खुलासा नहीं किया है कि यह फिल्म होगी या वेब सीरीज। इस फिल्म की कहानी वरिष्ठ पत्रकार और लेखक गिरीश कुबेर की किताब द टाटा: हाउ ए फैमिली बिल्ट ए बिजनेस एंड ए नेशन पर आधारित होगी। कंपनी ने कुछ समय पहले किताब के राइट्स खरीदे थे।

Also Read : इरा खान बर्थडे पर अपने लुक को लेकर हुईं ट्रोल


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives