November 15, 2026


आईफोन खरीदने गया था युवक : कुछ देर बाद शौचालय में मिला शव… आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

भिलाई : आकाशगंगा के हिमालय कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान 20 वर्षीय निहाल सिंह के रूप में हुई। कॉम्प्लेक्स की एक मोबाइल दुकान के संचालक के मुताबिक, निहाल कुछ देर पहले उनकी दुकान पर आया था और उसने किस्तों पर आईफोन खरीदने की प्रक्रिया पूरी की थी।

दुकान संचालक ने बताया कि खरीदारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निहाल के मोबाइल पर एक कॉल आया। बातचीत के बाद वह दुकान से निकल गया। कुछ देर बाद कॉम्प्लेक्स के सार्वजनिक शौचालय में उसका शव मिलने की सूचना सुपेला पुलिस को दी गई।

सुपेला पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया और निहाल के परिजनों को घटना की जानकारी दी। शुरुआती तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फोन पर हुई बातचीत का घटना से कोई संबंध था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives