रायपुर। बिलासपुर जेल में बंद होटल कारोबारी दीपक टंडन को रायपुर पुलिस प्रोटेक्शन वारंट में रायपुर लाने की तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए पुलिस ने बिलासपुर कोर्ट मे आवेदन पेश कर दिया है। आरोपी की पत्नी बरखा टंडन से जब्त दो मोबाइल में कुछ कपल्स के निजी पलों के सीसीटीवी फूटेज पुलिस को मिले है। उस फूटेज के आधार पर दीपक और उसकी पत्नी कपल्स के साथ ब्लैकमेलिंग करते थे।
शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस अफसरों
से संपर्क करने पर पुलिस ने वीडियो मिलने की बात की पुष्टि की है,
लेकिन वीडियो किस नेचर का है. इस पर कुछ भी बोलने से बचते रहे।
बिलासपुर, सिरगिट्टी पुलिस ने मणिशंकर पाण्डेय की शिकायत पर 29 अक्टूबर को अपराध दर्ज किया है। दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने दीपक
टंडन को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने
अपने वेब पोर्टल में एआई की मदद से उनके फोटो के साथ छेड़खानी कर भ्रामक तथा
आपत्तिजनक खबर बनाकर पोस्ट कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की है।
प्रोटेक्शन वारंट पर आरोपी को लाने
की तैयारी
बिलासपुर में शिकायत दर्ज होने के
बाद आरोपी के खिलाफ तेलीबांधा थाना में तीन तथा पत्नी के खिलाफ एक कारोबारी तथा
सरिता बाजपेयी ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। इसी के साथ सक्ती में कोल कारोबारी
ने दीपक के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। रायपुर में दर्ज अपराध पर पूछताछ
करने पुलिस उसे प्रोटेक्शन वारंट में लाने की कोशिश कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज को हथियार बनाकर करता
था इस्तेमाल
दीपक के जब्त मोबाइल से बिलासपुर
पुलिस को कई आपत्तिजनक सीसीटीवी फूटेज मिलने की बात सामने आई है। फूटेज में कपल्स
के साथ पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी कैद होने की बात कही जा रही है। बताया जा
रहा है. फुटेज के आधार पर आरोपी दंपति ने कपल्स के साथ प्रशासनिक अफसरो तक को
ब्लैकमेल का शिकार बनाया है। आरोपी दंपति के मोबाइल में जितने फूटेज मिले है. सब
उनके वेलकम् श्री होटल के है।
इन मामलों में दर्ज है अपराध
1. रायपुर तेलीबांधा थाने
मे बीयर कारोबारी आशीष जायसवाल की शिकायत पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है।
जमीन और रेस्टोरेट सौदे में धोखाधड़ी। एटमॉस्फेरिया कैफे और 16,500 वर्गफीट जमीन को अपनी बताकर 1 करोड़ 16 लाख रुपए में सौदा कर 36 लाख की ठगी। फॉर्च्यूनर
लीजेडर कार बेचने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी |
2. रायपुर तेलीबांधा थाने
मे आर्ट ऑफ लिविंग की प्रमुख सरिता बाजपेयी की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की 8 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमे दंपति के
खिलाफ सरकारी सील तोड़कर उनकी होटल बेलाकासा मे जबरन कब्जा करने के साथ चाकू की
नोक पर धमकाने, अमलील हरकत करने का आरोप |
3. बिलासपुर डिजिटल
छेड़छाड़ और वसुली शिकायतकर्ता मणिशंकर पांडेय ने आरोप लगाया था कि उनकी तस्वीरो
के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेस (एआई) के जरिए छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक सामग्री तैयार
की गई और सोशल मीडिया व न्यूज पोर्टल पर प्रसारित कर ब्लैकमेल किया गया।
4. सक्ती ट्रांसपोर्टर किशन
शर्मा ने सक्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2022
में कोयला ट्रांसपोर्टिंग का टेडर दिलाने का झांसा देकर उनसे 15 लाख रुपए वसूले गए और एक बंद हो चुके बैंक का फर्जी चेक दिया गया।
5. कोरबा दीपका थाना में
कारोबारी महेंद्र सिंह ने 2015-16 के बीच कोल ट्रांसपोर्ट का
काम दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट दर्ज
कराई थी जिसमे कोर्ट में पेश न होने के कारण टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी
जारी हो चुका है।
पहले से कई मामले दर्ज
अन्य पुराने और विचाराधीन मामले
पुलिस जांच के अनुसार रकम वापस मांगने वाले लोगों को होटल में बुलाकर बंधक बनाने,
मारपीट करने और अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने के आरोप भी सामने आए है।
इसके अलावा उस पर पहले से ही टोनही प्रताड़ना अधिनियम (टोनही एक्ट) और रायपुर के
साधना मंडप पर अवैध कब्जे के मामले भी दर्ज है।