बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में करीब दो करोड़ रुपये के सोने-चांदी और नकदी की सनसनीखेज लूट का मामला पूरी तरह फर्जी निकला है। कर्ज के भारी बोझ से परेशान एक ज्वेलरी व्यापारी ने कर्जदारों से बचने के लिए लूट की मनगढ़ंत कहानी रची थी। इस साजिश में उसके साथियों ने भी साथ दिया और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि, बीजापुर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज और लगातार पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस के मुताबिक,
नेलसनार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 63 पर
पांडेमुर्गा चौक के पास करीब दो करोड़ रुपये की कथित लूट की शिकायत मिलने के बाद
पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 16 घंटे तक नाकेबंदी की और 100 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और संदिग्धों से
पूछताछ के बाद कथित लूट की पूरी कहानी फर्जी साबित हुई।
9 नवंबर को दर्ज कराई थी दो
करोड़ की लूट की शिकायत
पुलिस के अनुसार,
गीदम निवासी सोने-चांदी के व्यापारी स्वरूप सोनी भैरमगढ़ में
ज्वेलरी की दुकान संचालित करता है। उसने 9 नवंबर को पुलिस
में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह तूफान वाहन में चालक देवेंद्र ठाकुर और कपड़ा
व्यापारी ललित बुरड़ के साथ भैरमगढ़ से गीदम लौट रहा था। इसी दौरान शाम करीब 6
बजे नेशनल हाईवे-63 पर पांडेमुर्गा के आसपास
जंगल के पास तीन अज्ञात लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।
आरोप था कि आरोपियों ने पिस्टल और
चाकूनुमा हथियार दिखाकर वाहन में रखा बैग लूट लिया। बैग में करीब दो करोड़ रुपये
कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी होने की बात कही गई थी। कथित लुटेरे तीनों के
मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए थे।
कर्ज के बोझ से बचने रची लूट की झूठी
कहानी
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को
गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की तकनीकी साक्ष्यों और CCTV
फुटेज की पड़ताल के दौरान पुलिस को शिकायत की कहानी पर संदेह हुआ।
इसके बाद व्यापारी और उसके साथ मौजूद दोनो अन्य लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई।
जांच में खुलासा हुआ कि ज्वेलरी व्यापारी कर्ज के भारी बोझ से परेशान था और
कर्जदारों से बचने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी तैयार
की थी। इस तरह करीब दो करोड़ रुपये की लूट की शिकायत पुलिस को गुमराह करने की एक
सुनियोजित साजिश निकली।
100 से अधिक CCTV कैमरों की जांच से खुला राज
इस मामले में बीजापुर पुलिस ने तेजी
से कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक CCTV
कैमरों के फुटेज की जांच की। इसके साथ ही करीब 16 घंटे तक नाकेबंदी कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। तकनीकी जांच और
पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कथित लूट की सच्चाई उजागर कर दी।