September 11, 2026


सीआईएसएग कैंप में एके-47 की सफाई के दौरान चली गोली, प्रधान आरक्षक की मौत

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली में सीआईएसएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई। हादसा 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन-03 में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एके-47 की सफाई के दौरान अचानक दो गोलियां चल गईं। गोली लगने से आईएसएफ के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले नहीं बची जान

हादसे के बाद घायल जवान को तत्काल उपचार के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

महाराष्ट्र के रहने वाले थे जवान

मृतक आईएसएफप्रधान आरक्षक दत्तात्राया महाराष्ट्र के निवासी बताए जा रहे हैं। कैंप में हथियार की सफाई के दौरान आखिर किन परिस्थितियों में अचानक दो गोलियां चलीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा वास्तविक कारण

पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। मौके से जुड़े साक्ष्यों की जांच के लिए एफएसएल टीम की मदद ली जा रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही घटना का वास्तविक कारण और गोली चलने की परिस्थितियां अधिक स्पष्ट हो सकेंगी।


Archives

Advertisement

Trending News

Archives