सक्ती : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित समय सीमा के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आगामी नवम्बर माह में आयोजित होने वाले राज्योत्सव समारोह 2026 के गरिमामय आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि जिला मुख्यालय में 2 नवंबर 2026 को एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया जाना है।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
दिए। कलेक्टर ने 1 नवंबर से 3 नवंबर तक
की रात्रि में जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय भवनों पर रोशनी किए जाने तथा निजी
संस्थाओं को भी रोशनी किए जाने हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने
राज्योत्सव समारोह के आयोजन के लिए मंच व्यवस्था, बैठक
व्यवस्था, टेंट, विद्युत व्यवस्था,
पेयजल आदि आधारभूत व्यवस्थाओ को सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के
निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए है।
कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को उनके विभाग
अंतर्गत संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में
गंभीरता के साथ कार्य करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के
निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्ययोजना
बनाकर सभी आवश्यक विभागीय कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे कार्यों को बेहतर ढंग
से किया जा सके। जिससे कार्यों के अच्छे प्रोग्रेस व रिजल्ट मिल सके।
कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सिंचाई विभाग के
अधिकारियों से जिले के अंतिम छोर के नहरों तक पानी पहुंचाए जाने की अद्यतन स्थिति
की जानकारी ली। कलेक्टर ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं
कि सिंचाई सुविधा के लिए जिले के किसानों को पानी की किसी भी प्रकार की समस्या
नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने पारस पोर्टल पर विभागवार योजनाओं की प्रगति की
समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं कार्यक्रमों की
प्रगति की निगरानी पारस पोर्टल के माध्यम से की जाती है। इसलिए सभी विभाग अपनी
संबंधित विभागीय योजनाओं एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति को पोर्टल पर समय-सीमा
में अनिवार्य रूप से अपडेट करें।
उन्होंने अधिकारियों को पोर्टल पर दर्ज जानकारी की
नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश
दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन 1076 के तहत प्राप्त
आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की विभागवार जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों
को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों का निर्धारित
समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को
लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत
पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीवी एप सर्वे की प्रगति की समीक्षा करते
हुए शेष सर्वे कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि
जियो-रेफरेंसिंग सर्वेयर फील्ड में जाकर सर्वे का कार्य कर रहे हैं। संबंधित
अधिकारी शेष किसानों के साथ समन्वय स्थापित करे, ताकि पीवी एप
सर्वे का कार्य निर्बाध रूप से पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि सर्वे का कार्य सही
तरीके से और समय पर पूरा होने से किसानों को भविष्य में शासकीय योजनाओं का लाभ
प्राप्त करने में सुविधा होगी। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी इन कार्यो को पूरी
गंभीरता से करे। ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में
कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से
अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना
का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, आवेदन एवं
आवश्यक प्रक्रिया में आमजन को सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए है।
बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों
को जनकल्याणकारी योजनाओ और कार्यो का विभागीय स्तर पर भी नियमित रूप से समीक्षा
करते हुए आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने
कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी
स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य व
अन्य संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को मिलकर जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के
कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की
समीक्षा करते हुए योजना के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए जिले में जल जीवन मिशन
का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को ई-ऑफिस अंतर्गत विभागीय कार्यों का संचालन अनिवार्य
रूप से सुनिश्चित करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत एचपीवी
वैक्सिनेशन, निक्षय पोषण योजना, बायोमेडिकल
वेस्ट मैनेजमेंट आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शासन की
प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी
संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की
समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता
के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक
में कलेक्टर द्वारा लेबर रिपोर्ट, स्वामित्व योजना,
लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों,
आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित
अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण,
अविवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन,
अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि
सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी
लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता
विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा
पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा
आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश
दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर
कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा,
डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के
अधिकारी उपस्थित रहे।