जांजगीर-चांपा। कोसा ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने भाई बहन समेत तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि तकरीबन दो माह पूर्व हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने पुलिस ने ब्रेन मैपिंग पालीग्राफ टेस्ट जैसे नई तकनीकों का सहारा लेने के साथ 2 सौ से अधिक मोबाइल टावर डंप किए थे। हत्या का कारण शादीशुदा बहन से प्रेम संबंध को बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने
बताया कि मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में दो माह पूर्व अमित भंडारी की
हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। उन्होंने बताया कि 27 जून की रात अमित भडारी घर से निकला था। जिसके बाद 29 जून की सुबह उसका शव अमहदा तालाब के पास एक निर्जन बाड़ी में मिला था।
जांच में सामने आया कि अमित का गांव की ही संतोषी सिंह से पुराना प्रेम प्रसंग था
और शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी थी।
आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा था
युवक
घटना वाली रात भी दोनो करीब डेढ़ बजे
तक फोन पर बात करते रहे। रात करीब ढाई बजे अमित संतोषी से मिलने उसके घर के पीछे
पहुंचा। इसी दौरान संतोषी का भाई बजरंग सिंह वहां पहुंच गया और दोनों के बीच विवाद
के बाद मारपीट शुरू हो गई। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान अमित का सिर दीवार से
टकराया और बाद में बजरंग ने छोटे फावड़े से उसके सिर और सीने पर वार कर उसकी हत्या
कर दी। इसके बाद शव को वहीं झाड़ियों में छिपा दिया गया। अगले दिन बजरंग ने अपने
भाई पप्पू को घटना की जानकारी दी।