बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुए पथराव और हिंसा के मामले में पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस की लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के बीच मामले का फरार आरोपी और आदतन बदमाश सोहेल खान मंगलवार शाम पुलिस के सामने सरेंडर करने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना में पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद से ही पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही थी।
मारपीट से
शुरू हुआ विवाद पथराव तक पहुंचा
मिली
जानकारी के अनुसार,
मामला शहर के
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके का है, जहां
बीते शनिवार को युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ था। देखते
ही देखते विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची
पुलिस पर भी भीड़ ने पथराव कर दिया। इस घटना में टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए
थे।
पुलिस के
दबाव में सरेंडर
सोहेल खान
की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों और
रिश्तेदारों के घरों पर दबिश दे रहीं थीं। पुलिस ने उसके परिजनों से भी पूछताछ की।
लगातार बढ़ते पुलिस दबाव के बीच मंगलवार शाम सोहेल खान खुद पुलिस के सामने पहुंचा
और सरेंडर कर दिया।
सोहेल खान
ने खुद को बताया निर्दोष
सरेंडर से
पहले सोहेल खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए खुद को निर्दोष बताया। उसका कहना है
कि, घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था और उसे झूठे मामले
में फंसाया जा रहा है। सोहेल ने दावा किया कि मोहल्ले के कुछ युवकों के विरोध की
जानकारी मिलने पर वह घर से बाहर निकलने वाला था, लेकिन
परिजनों ने उसे घर पर ही रोक लिया । सोहेल ने यह भी आरोप लगाया कि, इससे
पहले भी उसे आत्महत्या के एक मामले में फंसाया गया था। उसने पूरे मामले की
निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
एसीसीयू ने
की देर रात तक पूछताछ
सोहेल खान
को हिरासत में लेने के बाद एसीसीयू की टीम ने उससे देर रात तक पूछताछ की। पुलिस
उससे घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों और उनके संभावित ठिकानों के संबंध में
जानकारी जुटा रही है। पुलिस की ओर से उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही
है। पुलिस के मुताबिक,
अब तक इस मामले
में दोनों पक्षों से जुड़े 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, कुछ
आरोपी अभी भी फरार हैं,
जिनकी तलाश में
पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
दूसरे पक्ष
ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
मामले में
दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि, पुलिस
एक पक्ष के लोगों पर ही कार्रवाई कर रही है, जबकि
दूसरे पक्ष के कुछ युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जा रहा है। मंगलवार को भी
पुलिस ने मामले से जुड़े कई लोगों को पूछताछ के लिए सिटी कोतवाली बुलाया था। पुलिस
ने उनसे घटना के दौरान मौजूद लोगों, विवाद की
वजह और पथराव से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी ली। पूछताछ के बाद कुछ लोगों को छोड़
दिया गया।
सोशल मीडिया
पोस्ट और पुरानी रंजिश से शुरू हुआ विवाद
पुलिस जांच के
मुताबिक, खपरगंज में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद की शुरुआत
सोशल मीडिया पर की गई कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते पथराव होने
लगा।
TI
समेत 9
पुलिसकर्मी घायल
हालात
बिगड़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के
गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इसी दौरान भीड़ की ओर से पुलिस पर पथराव
किया गया, जिसमें तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल
हुए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने तनाव को देखते हुए
धारा 144 लागू की है। एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले में शामिल सभी आरोपियों की
गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए हैं।
सीसीटीवी से
आरोपियों की पहचान
पुलिस अब
घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर पथराव और हिंसा में
शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों के
संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
सोहेल से
पूछताछ में खुलेंगे बवाल से जुड़े कई राज
वहीं, मामले
में दूसरे पक्ष का मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस
उसकी तलाश में जुटी है। इसके अलावा घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द
गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल, सोहेल
खान से पूछताछ जारी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि, शनिवार
को हुए बवाल में उसकी वास्तविक भूमिका क्या थी और घटना में शामिल बाकी फरार
आरोपियों तक पहुंचने में उससे कितनी मदद मिल सकती है।