धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने मामूली बात पर अपने ही पड़ोसी पर जानलेवा हमला करने वालेएक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने अपशब्द का विरोध करने पर युवक के पेट मे धारदार चाकू से गंभीर वार कर दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया स्टील का चाकू भी बरामद कर लिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को रायपुर के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम
धौराभाठा निवासी प्रार्थी तामेश्वरी साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका पड़ोसी
अवधराम साहू आए दिन अपने घर की बाड़ी में अपशब्द देता रहता था। 21 अक्टूबर की रात करीब 7:30 बजे जब तामेश्वरी के पति
रोशन सानू और एक अन्य पड़ोसी चुम्मन साहू ने अवधराम को ऐसा करने से मना किया,
तो वह भड़क गया। तैश में आकर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और
पास रखे सब्जी काटने वाले स्टील के चाकू से रोशन साहू के पेट पर प्राणघातक हमला कर
दिया।
आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में
इस हमले में रोशन लहूलुहान होकर गिर
पड़े, जिन्हें गंभीर हालत में तत्काल
उर्मिला अस्पताल रायपुर ले जाया गया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इसकी सूचना मिलते
ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर
करेलीबड़ी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिताकी धारा 296 एवं 109(1)
के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने दबिश देकर 56 वर्षीय आरोपी अवधराम साहू, पिता स्व. खोरबाहरा साहू
को हिरासत में लिया।
आरोपी की निशानदेही पर धारदार चाकू
बरामद
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही
पर उसके घर के आंगन में ईटो के टुकड़ो के नीचे छिपाकर रखा गया धारदार चाकू बरामद
कर लिया गया है। वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 24
अक्टूबर को आरोपी को सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।