August 04, 2026


खेल-खेल में 10 साल की मासूम की मौत, गमछा गले में फंसने से गई जान, परिवार में पसरा मातम

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दुखद घटना सामने आई है। सतनाम नगर में खेलते-खेलते 10 साल की मासूम के गले में गमछा फंस गया। दम घुटने उसकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बालको थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, 10 वर्षीय की रोमा राज मूल रूप से गढ़ उपरोड़ा की रहने वाली थी. वर्तमान में उसका परिवार बालको के सतनाम नगर में निवास करता है। रोमा कक्षा तीसरी की छात्रा थी. उसका छोटा भाई भी है। परिजनों ने बताया कि घटना के समय रोमा घर में अपने छोटे भाई के साथ खेल रही थी। इसी दौरान उसने गमछे को ऊपर बांधकर उसमें सिर डालने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि वह पहले भी छोटे भाई को हंसाने के लिए इस तरह गमछे में सिर फंसाकर मजाक किया करती थी। लेकिन इस बार गमछा अचानक उसके गले में कस गया, जिससे उसका दम घुटने लगा। जब तक परिजनों को घटना का पता चलता और वे उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक बच्ची की हालत गंभीर हो चुकी थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives