August 03, 2026


आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की, 4 युवक और 3 युवतियां गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात लोगों को महंगा पड़ गया. शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम के साथ अभद्रता, धक्का-मुक्की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने चार युवकों और तीन युवतियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की

पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के करीब तीन बजे थाना कोतवाली को सूचना मिली कि गांधी नगर कालीबाड़ी स्थित प्रताप ताण्डी के मकान की छत पर बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर मोहल्ले में हुल्लड़बाजी की जा रही है. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देकर साउंड सिस्टम बंद कराया.

कुछ देर बाद उसी स्थान से दोबारा तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाए जाने की शिकायत मिली. इस पर पुलिस टीम फिर मौके पर पहुंची. आरोप है कि पुलिस द्वारा साउंड सिस्टम बंद कराने और समझाइश देने पर वहां मौजूद युवक-युवतियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और झूमा-झटकी की, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई. इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई.

4 युवक और 3 युवतियां गिरफ्तार

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद थाना कोतवाली में बीएनएस 2023 की धारा 296, 115(2), 351(2), 121, 121(1), 191 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया. पुलिस ने सभी सात आरोपियों जिसमे प्रताप ताण्डी (33), हरीश ताण्डी (30), दीपक दास (26), विपुल जोशी (30), हर्षा महानंद (25)
दिव्या सोनी (27), उपासना सोनी (28) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की.


Archives

Advertisement

Trending News

Archives