July 31, 2026


लव जिहाद : युवती ने मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर दोस्ती और शादी करने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर दोस्ती करने और शादी करने का आरोप लगाया है। यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता पंडरी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 6 साल पहले आरोपी सुफरान शेख ने अपना नाम सोनू बताया और शादी कर एक साल अपने पंडरी स्थित घर में नानी और बहनों के साथ रखा। इस दौरान पीड़िता ने गर्भवती होने के बाद एक बेटे को भी जन्म दिया। इस बीच आरोपी सुफरान शेख हत्या के प्रयास के मामले में जेल चला गया और एक साल से अधिक समय तक जेल में रहा। पीड़िता का आरोप है कि जेल से वापस आने के बाद सुफरान शेख उसे उसका बच्चा नहीं दे रहा था, जिसकी शिकायत करने वह आज पहुंची है।

वहीं आरोपी युवक के परिजनों का कहना है कि युवती को हम लोगों ने स्वीकार करते हुए अपने साथ रखा और वहीं भाई के जेल जाने के बाद आधार सेंटर जाकर खुद अपना नाम बदलवाया। जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता पंडरी थाने पहुंचे और युवती की शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं पंडरी थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है। इस पूरे मामले पर पुलिस आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।


Archives

Advertisement

Trending News

Archives