July 26, 2026


पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ईडी और आयकर विभाग की दबिश, दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार में एक बड़े कारोबारी के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई की खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की टीम ने पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के आवास समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचकर जांच शुरू की है। देर रात शुरू हुई इस कार्रवाई के बाद स्थानीय कारोबारी जगत में हलचल तेज हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी और आयकर विभाग की टीमें कारोबारी से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और व्यावसायिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही हैं। जांच के दौरान विभिन्न दस्तावेजों और खातों से संबंधित जानकारी खंगाले जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कार्रवाई के दौरान किसी तरह की नकदी, दस्तावेज या अन्य सामग्री जब्त की गई है या नहीं।

यह कार्रवाई किस विशेष इनपुट, शिकायत या मामले के आधार पर की जा रही है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियों की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। एक साथ ED और आयकर विभाग की टीम पहुंचने की खबर के बाद शहर में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, जांच पूरी होने और एजेंसियों की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वास्तविक वजह और जांच में मिले तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives