July 13, 2026


साड़ी से बांधकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पेशाब भी किया, तीन आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर : जिले में घर लौट रही महिला को बंधक बनाकर 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने सड़क किनारे खेत में ले जाकर साड़ी से महिला का हाथ-पैर बांध दिया और बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया। महिला का आरोप है कि वारदात के बाद युवकों ने उसके ऊपर पेशाब भी किया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। पीड़ित महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है, क्योंकि वे उसी के गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रघुनानगर थाना क्षेत्र का है।

जुताई का पैसा देकर लौट रही थी

48 साल की पीड़िता शनिवार शाम को खेत की जुताई का पैसा देकर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में मिले तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़कर खेत में ले गए। आरोप है कि वहां आरोपियों ने महिला का हाथ-पैर उसकी साड़ी से बांध दिए और उसके साथ गैंगरेप किया।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद पेशाब भी किया

आरोप है कि युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला पर पेशाब कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के एक व्यक्ति ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली, क्योंकि वे उसी गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह यह घटना हुई, वहां अक्सर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives